12 साल की भारतीय बच्ची का IQ आइंस्टीन और हॉकिंग से भी है तेज

IQ के मामले में भारतीय मूल की 12 साल की बच्ची राजगौरी ने आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। राजगौरी को British Mensa IQ test में 162 अंक मिले है, यह अलबर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से 2 प्वाइंट ज्यादा हैं। 18 साल से कम उम्र के लिए यह सर्वाधिक स्कोर है। राजगौरी के इस कारनामे के लिए उन्हें ब्रिटेन की प्रमुख संस्था ‘ब्रिटिश मेन्सा आईक्यू सोसाइटी’ के सदस्य के रूप में भी शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी वीजा की चाहत रखने वालों को अब देनी होगी ये बड़ी जानकारी

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस सफलता के बाद राजगौरी पवार ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं दुनिया के ऊपर हूं। टेस्ट से पहले मैं थोड़ी घबराई हुई थी, लेकिन मैंने धैर्य के साथ आईक्यू टेस्ट दिया। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने विदेशी जमीन पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और ऐसी उपलब्धि हासिल की।
ये भी पढ़ें: शूट के लिए पानी के अंदर गई पॉर्नस्टार, शार्क ने कर दिया हमला उर फिर…
राजगौरी के स्कूल और उसके मैथ टीचर एंड्र्यू बैरी ने भी उसकी प्रशंसा की है। जीनियस राजगौरी को नेटबॉल, स्वीमिंग और चेस खेलना पसंद है। वो भविष्य में मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं।





