आंवला देगा मजबूत और चमकते बाल…

आंवला एक औषधि है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में बहुतायत किया जाता है। इस छोटे से फल का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए भी किया जाता हैं। इतना ही नहीं यह छोटा सा फल हमारे बालों का भी काफी ध्यान रखता है। बाल गिरने, भूरे रंग के बाल, रूसी जैसे बालों की परेशानी के लिए भी एक प्राकृतिक उपचार है। अगर आपके बाल भी बेजान और रूखे हैं तो ऐसे में आप आंवला का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बालों के लिए आंवला के लाभ
– हेयर ग्रोथ आंवला के तेल से बालों में मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे रूसी भी हट जाती है। इतना ही नहीं आंवला के तेल से बालों को मसाज करने से बालों का विकास भी काफी तेजी से होने लगता हैं।
– विटामिन सी में समृद्ध होने के नाते, आमला डैंड्रफ़ का इलाज करने में मदद करता है। सूखापन के परिणामस्वरूप डैंड्रफ की समस्या उत्पन्न होती है। विटामिन सी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-भड़काऊ गुण कम खुजली बनाकर शुष्कता को ठीक करने में मदद करते हैं।
– दो मुंहे बालों को रोकता हैं आंवले के हेयर पैक को रोजाना इस्तेमाल करने से और आंवला के तेल से मसाज करने से दो मुंहे बालों की समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता हैं। यह दो मुंहे बालों पर रामबाण की तरह काम करता हैं।





