आंध्रप्रदेश के मंत्री पी नारायण के बेटे की सड़क हादसे में मौत, तेज़ रफ्तार में थी कार

आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री पी नारायण के 23 साल के बेटे निशित नारायण और उनके दोस्त राजा रवि वर्मा की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। दरअसल वे मर्सिडीज़ एसयूवी वाहन में सवार थे। यह कार तेज गति से चलाई जा रही थी। अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर मंत्री पी नारायण बेहद दुखी हैं वे विदेश दौरे पर थे और अब वे वापस लौट रहे हैं।आंध्रप्रदेश के मंत्री पी नारायण के बेटे की सड़क हादसे में मौत

मिली जानकारी के अनुसार नारायण नेशनल ग्रुप आॅफ एजुकेशन के डायरेक्टर थे। दरअसल कार जिस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई वहां मैट्रो के लिए निर्माणाधीन पिलर था। कार तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान बारिश हो रही थी और निर्माणकार्य वाले क्षेत्र में पानी भरा हुआ था।

यह भी पढ़े: राजनाथ सिंह ने हिन्दुत्व को दिया सम्मान, महाराणा प्रताप को बताया अकबर से महान

अचानक पिलर से कुछ पहले उसका संतुलन बिगड़ गया और कार पिलर से जा टकराई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रात्रि में दुर्घटना हुई और कार इतनी तेजी से टकराई कि आसपास मौजूद लोग कार की आवाज़ सुनकर उस ओर दौड़े। प्रभावितों को कार से जैसे तैसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया।

Back to top button