अस्पताल की बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन थियेटर से मरीज का कटा हुआ पैर लेकर भागा कुत्ता

बिहार के बक्सर से स्वास्थय विभाग की लापरवाही का मामला सामने सामने आए है। दरअसल, सदर अस्पताल में एक शख्स का ऑपरेशन चल रहा था। इस दौरान अचानक एक कुत्ता ऑपरेशन थिएटर में घुस आया और मरीज के कटे हुए पैर को लेकर वहां से भाग गया। 
मिली जानकारी अनुसार रामनाथ मिश्रा नाम का शख्स श्रमजीवी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान घायल हो गया था। ट्रेन में चढ़ने के दौरान रामनाथ का पैर फिसल गया था जिस कारण उसका पैर और एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया था। हादसे के बाद राजकीय थाना पुलिस ने उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।
इस अरबपति को सिर्फ Follow करने के लिए मिल रहे है 6 करोड़ रुपये, बस करना होगा ये छोटा सा काम…
चोर को देखते हुए डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा। लेकिन बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जब इस मामले के बारे में सिविल सर्जन डॉक्टर के.के. लाल से जानने की कोशिश की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इस मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है। लेकिन अगर ऐसी कोई घटना हुई है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





