असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के लिए इस महीने में ही आ सकती है वैकेंसी

अजमेर। रेलवे में जल्द ही सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक रेलवे भर्ती बोर्ड इन पदों के लिए वेकेंसी जारी कर आवेदन मांग सकता है। रेलवे में इन दिनों उत्तर पश्चिम रेलवे और वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे समेत विभिन्न खंडों में पदों की समीक्षा का कार्य अंतिम चरण में है। जानिए और इस बारे में ….
– रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सभी रेलवे जोन्स से खाली पदों का ब्यौरा मंगाया जा रहा है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक लगभग सभी जोन से ब्यौरा पहुंच चुका है। अब पदों को केंद्रीय स्तर पर एकत्रित कर वेकेंसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। साथ ही भर्ती बोर्ड अब इन पदों पर भर्ती के लिए नियम व प्रक्रिया की तैयारी में जुटा है। साथ ही इन पदों के लिए योग्यता व अन्य अनुभव आदि के बारे में भी नियम बनाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भारत की सबसे बड़ी जीत, पुतिन का बयान NSG ग्रुप में शामिल होगा भारत
एनटीपीसी के बाद अब यह भर्ती होगी
– रेलवे में करीब 2 साल बाद अब नई भर्ती निकलने वाली है। नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट 2015 अंतिम भर्ती परीक्षा हुई है। इसमें कॉमर्शियल अप्रेंटिस, ट्रेफिक अप्रेंटिस, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और असिस्टेंट स्टेशन मास्टर आदि केटेगरी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई है। अभ्यर्थियों को रेलवे में नई भर्ती का इंतजार था।





