अशफ़ाक़ उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने राहत इंदौरी के निधन पर जताया गहरा शोक
अयोध्या। अशफ़ाक़ उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने देश के मशहूर शायर राहत इंदौरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि उनके निधन से हुई रिक्ति को पूरा नहीं किया जा सकता है।
इंदौरी संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले कवि सम्मेलनों में अनेकों बार फैजाबाद शहर आकर अपनी बेहतरीन रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं। वह उर्दू के ही नहीं बल्कि अन्य भारतीय भाषाओं के मर्मज्ञ थे। योग्य अध्यापक, सामयिक रचनाकार और श्रोताओं के अज़ीज़ थे। उनकी साहित्यिक सेवाएं इतिहास के पन्नों में सदा के लिए अमर हो गई। संस्थान उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और उनके परिवार को इसे बर्दाश्त करने की कामना करता है।





