महिला के अवैध संबंध के चलते पूर्व प्रधान की हत्या,महिला के पति ने मारी गोली

murder_1461010291पूर्व प्रधान अनिल यादव की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी। बहादराबाद पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रुप से हत्याकांड का पटाक्षेप करते हुए बुलंदशहर के रहने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हत्याकांड को अंजाम देने में प्रयुक्त असलहा, स्कूटर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बहादराबाद थाने में एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने पूर्व प्रधान हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि चार मई को सिडकुल आईपी फोर, बेगमपुर में गांव सुल्तानपुर मजरी के पूर्व प्रधान अनिल यादव पुत्र सुरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसका शव खेत में मिला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आईपी फोर में ही ढाबा चलाने वाले ब्रजेश चौधरी का नाम सामने आया तब से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने पिरान कलियर मोड़ के पास पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढाबा स्वामी ब्रजेश चौधरी को पकड़ लिया।

पूछताछ में ढाबा स्वामी ने कबूला कि पूर्व प्रधान का उसके ढाबे पर आना जाना था और इसी दौरान उसकी पत्नी से उसके अवैध संबंध हो गए।

Back to top button