अवैध खनन मामले में अखिलेश यादव पर भी CBI की नज़र, होगी सकती है जांच

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हुए अवैध खनन के मामले में सीबीआई ने शनिवार को तत्कालीन डीएम बी. चन्द्रकला समेत कई लोगों के घर छापेमारी की है. सीबीआई ने कहा है कि अवैध खनन मामले की जांच के लिए एजेंसी यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी पूछताछ करेगी. बता दें कि वर्ष 2012 से 2013 तक यूपी सरकार में अखिलेश यादव के पास खनन मंत्रालय भी था. 

तत्कालीन सभी मंत्रियों की होगी जांच- सीबीआई

सीबीआई ने कहा है कि जो भी लोग अवैध खनन होने के समय में मंत्री रहे हैं, उन सभी की इस मामले में भूमिका की जांच की जाएगी. इस मामले में आदिल खान, IAS अफसर बी. चंद्रकला, माइनिंग अफसर मोइनुद्दीन, समाजवादी पार्टी के एमएलसी रमेश मिश्रा और उनके भाई के साथ माइनिंग क्लर्क राम आसरे प्रजापति, अंबिका तिवारी, माइनिंग क्लर्क राम अवतार सिंह और उसके रिश्तेदार के साथ संजय दीक्षित आरोपी हैं. 

IAS अफसर बी. चंद्रकला के लखनऊ आवास पर छापा

सीएमएस छात्रा ने जीता नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

 

बता दें कि IAS अफसर बी. चंद्रकला के लखनऊ आवास पर सीबीआई ने छापा मारा है. जानकारी के मुताबिक, यहां से सीबीआई टीम ने घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं. सरोजनी नायडू मार्ग स्थित सफायर अपार्टमेंट में रहनेवाली डीएम बी. चन्द्रकला के फ्लैट नंबर 101 में सीबीआई की टीम मौजूद है, फिलहाल कार्रवाई जारी है. आपको बता दें कि डीएम के खिलाए मौरंग खनन को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. इस केस तहत सीबीआई ने कानपुर, जालौन, हमीरपुर और दिल्ली के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. 

Back to top button