अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। मलाइका में भी अर्जुन की तरह ही कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन वे कोरोना पॉजिटिव हैं, इसकी पुष्टि खुद उनकी बहन ने की है।
ये भी पढ़ें- KANPUR NEWS: एक क्लिक में पढ़ें कानपुर की हर बड़ी खबर
इस वक्त मलाइका अरोड़ा भी होम क्वारनटीन में हैं। वहीं अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से होम क्वारनटीन में हैं। बता दें अर्जुन ने रविवार को एक पोस्ट कर अपनी तबीयत की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया था।
ये भी पढ़ें- सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती को NCB ने कल पूछताछ के लिए फिर बुलाया
अर्जुन ने लिखा है कि ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में करोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारनटीन में रहूंगा। मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आप सभी को अपने सेहत की जानकारी देता रहूंगा। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया था, असामान्य समय है। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस से लड़कर जंग जीतेगी’।
View this post on Instagram
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Sep 6, 2020 at 1:33am PDT
The post अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





