मोदी ने देश को दिया धोखा, खो चुके अपनी विश्वसनीयता: केजरीवाल

नई दिल्ली :एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है।केजरीवाल

मोदी के भाषण के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मोदीजी ने पूरे देश के साथ धोखा किया है। कालेधन का एक रुपया बाहर नहीं निकला। भ्रष्टाचार के स्तर में भी कोई गिरावट नहीं आई। मोदी अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की बातें कितनी खोखली थीं। अब लोगों ने उनकी बातों पर विश्वास करना बंद कर दिया है। वहउपहास का विषय बन चुके हैं। पूरे देश ने धैर्यपूर्वक मोदी के उबाऊ भाषण को इस उम्मीद से सुना कि वह घोषणा करेंगे कि हम बैंकों से अपना पैसा बिना किसी प्रतिबंध की सीमा के कब तक निकाल सकेंगे।

Back to top button