अयोध्या: समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पर हुआ स्वागत

अयोध्या। समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव राणा का आज पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने राणा का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर आज पूरा प्रदेश आशा भरी निगाहों से देख रहा है,आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से जुट गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही युवा वर्ग को तरजीह देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है, इसी क्रम में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष का दायित्व एक युवा हाथों में पार्टी ने सौंपा है।

इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव राणा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वे कायम रखेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगे। राणा ने सयुस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व को  धन्यवाद दिया है। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर सयुस के जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि सपा कार्यालय आते समय टोल टैक्स मकसूम गंज मुमताज नगर, सहादतगंज आदि स्थानों पर फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग त्रिभुवन प्रजापति ने किया। इस मौके पर स्वामीनाथ वर्मा छोटे लाल यादव राहुल यादव पिंटू अरुण सिंह टोनी शिवांशु तिवारी विकास यादव मनोज यादव रिंकू रावत राम दर्शन दानू यादव अंगद यादव बबलू यादव अनिल यादव अशोक यादव भानु यादव जितेंद्र यादव नरेंद्र यादव अंसार अहमद नीरज तिवारी लालू यादव अखिलेश यादव जीतू श्रीवास्तव दीपक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।

Back to top button