अयोध्या में कल से शुरू होगी राम मंदिर की नींव की खुदाई, पहुंची मशीनें
अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर मंगलवार से नींव की खुदाई का काम शुरू होने जा रहा है। जहां सोमवार को श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र सोमवार को लखनऊ पहुंचे। इसके बाद वे अयोध्या रवाना हो गये।
100 फुट गहराई तक होगी खुदाई
जानकारी के मुताबिक मंदिर की नींव के लिए भूमि में 100 फुट गहराई तक कुआं खोदने वाली दो मशीनें रविवार को राम जन्मभूमि परिसर पहुंच गईं। कानपुर से पहुंची कासाग्रांड मशीन से नींव की खुदाई की जाएगी। इस मशीन से पिलर के लिए नींव खोदी जाएगी। करीब 200 मीटर गहराई तक यह खुदाई की जानी है। इस काम के लिए कुछ और मशीनें जल्द ही अयोध्या पहुंच जाएंगी। लार्सन एण्ड टुब्रो (एल एण्ड टी) के इंजीनियर सोमवार को भी इन मशीनों को तैयार करने में जुटे रहे। पूरे परिसर में 1200 स्थानों पर पाइलिंग होनी है।
ये भी पढ़ें- आसाराम बापू पर लिखी किताब की रिलीज पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ याचिका दायर
विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर नींव की डिजाइन तैयार हो रही
उधर सीबीआरआई व आईआईटी, चेन्नई के विशेषज्ञों की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर नींव की डिजाइन तैयार हो रही है। इसके साथ ही ट्रस्ट की ओर से चेन्नई भेजी गयी गिट्टियों व मोरंग का परीक्षण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा कौन से स्टैंडर्ड की सीमेन्ट का प्रयोग किया जाएगा, इस बबात भी विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
ये भी पढ़ें- लखनऊ: पेट्रोल पम्प पर युवक को सिक्का देना पड़ा भारी, कर्मचारियों ने जमकर पीटा
परिसर में जर्जर मंदिरों का ध्वस्तीकरण जारी
रामजन्मभूमि परिसर में जर्जर मंदिरों व भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है। जन्मस्थान-सीता रसोई व बहराइच मंदिर के अतिरिक्त साक्षी गोपाल मंदिर के भवन को ध्वस्त किया जा चुका है और इसके मलबे से मुख्य मंदिर के पश्चिमी भाग के गड्ढे को पाटा जा रहा है। इसके अलावा मानसShriram Temple Ram Temple Foundation excavation Ayodhya भवन, कोहबर भवन व रामखजाना समेत आनंद भवन को भी ढहाने की तैयारी की जा रही है।
The post अयोध्या में कल से शुरू होगी राम मंदिर की नींव की खुदाई, पहुंची मशीनें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





