जब राम नाइक बोले- अयोध्या पर मुझे दिखाया गया प्रेजेंटेशन, राम की 100 फीट की मूर्ति जैसा कुछ नहीं

वाराणसी.अयोध्या में 100 फीट की भगवान राम की मूर्ति लगने की बात पर गवर्नर राम नाइक ने कहा, ”सोमवार को राज्य सरकार ने एक प्रेजेंटेशन हमें दिखाया है, जिसमे ऐसी किसी मूर्ति की बात नहीं थी। हालांकि, अयोध्या में जो भी जाता है उसके मन में राम की मूर्ति देखने की इच्छा होती है। इसमे क्या किया जाए, इस प्रकार की चर्चा चल रही है और इसका निर्णय सब बातों को देखने के बाद राज्य सरकार करेगी।” बता दें, राम नाइक मंगलवार को काशी विद्यापीठ के 39वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे।जब राम नाइक बोले- अयोध्या पर मुझे दिखाया गया प्रेजेंटेशन, राम की 100 फीट की मूर्ति जैसा कुछ नहीं

 10 हजार मीटर कपड़े से बना संसद
इस बार दीक्षांत समारोह को अलग रूप देने के लिए संसद भवन जैसा पंडाल बनाया गया था, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस पंडाल के निर्माण में 10 हजार मीटर कपड़े का इस्तेमाल किया गया है।
ये है संसद की खासियत
वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉं पृथ्वीश नाग ने बताया कि इस बार हमने दीक्षांत समारोह को खास बनाने के लिए संसद भवन की तर्ज पर पंडाल बनवाया है। पंडाल में सभी पूर्व कुलपतियों के तैलचित्र टंगवाए गए हैं।
150 मजदूरों ने बनाया संसद
पंडाल बनाने वाले श्रेष्ठ अग्रवाल ने बताया, 150 मजदूरों ने मिलकर 15 दिन में इस पंडाल का निर्माण किया। इसमें 2 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। पंडाल को वाटर प्रुफ कपड़े से बनाया गया है।
‘BHU जैसी परिस्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए’
वहीं, राज्यपाल ने हाल ही में हुए बीएचयू बवाल पर कहा कि बीएचयू और अलीगढ़ दोनों सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी हैं और मेरा वास्ता राज्य से है। लेकिन, इस प्रकार की परिस्तिथि उत्पन्न नहीं होनी चाहिए थी।
सरकार ने दिखाया प्रजेंटेशन
अयोध्या में 100 फीट की भगवान राम की मूर्ति लगने की बात पर राज्यपाल ने कहा, कल राज्य सरकार ने मुझे एक प्रजेंटेशन दिखाया था, लेकिन उसमें ऐसे किसी मूर्ति की चर्चा नहीं की गई।
‘राम की मूर्ति देखने की सबकी इच्छा’
उन्होंने कहा, अयोध्या में जो भी जाता है, उसके मन में राम की मूर्ति देखने की इच्छा होती है। इसलिए इस पर चर्चा चल रही है और इसका निर्णय राज्य सरकार लेगी।

ये भी पढ़े: 24 Oct को एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे 20 फाइटर प्लेन, चार घंटे लगातार चलेगी एक्सरसाइज

59 स्टूडेंट्स को मिला गोल्ड मेडल
वहीं, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 59 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिया, जिसमें 45 छात्राएं और 14 छात्र शामिल थे। जबकि, उपाधि पाने वाले कुल स्टूडेंट्स में से स्नातक के 85,144 स्टूडेंट्स (37,898 छात्र और 42,246 छात्राएं) और स्नातकोत्तर के 14,749 स्टूडेंट्स (4,677 छात्र और 10,072 छात्राएं) शामिल थे।

 

 

Back to top button