अमेरिका में भारतीय कपल की गोली मारकर हत्या

 अमेरिका में भारतीयों पर हमले की घटना बढती जा रही है। ताजा मामला है एक कपल को गोली मारकर हत्या करने का। सैन जोस मे सिलिकॉन वैली में काम करने वाले नरेन प्रभु और उनकी पत्नी की घर में ही हत्या कर दी गई।कपल की गोली मारकर हत्या

– पुलिस के मुताबिक, बदला लेने की नीयत से मिर्जा टाटलिक नाम के शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया। मिर्जा को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मार गिराया।

– रिपोर्ट के मुताबिक, “सैन जोस पुलिस चीफ एडी ग्रेशिया ने कहा कि मिर्जा का प्रभु की बेटी के साथ अफेयर चल रहा था। वारदात के वक्त प्रभु की बेटी घर पर नहीं थी, वो दूसरी जगह पर रहती है।”

– “मिर्जा और प्रभु की बेटी का अफेयर पिछले साल खत्म हो गया था। संदिग्ध की डोमेस्टिक वॉयलेंस की पुरानी हिस्ट्री है। इस वारदात की जानकारी प्रभु के 20 साल के बेटे ने दी।”

 यह भी पढ़े: प्रथा के नाम पर यहां पीरियड आए तो महिलाओं के साथ की जाती बर्बरता

– बता दें कि नरेन प्रभु सिलिकॉन वैली में टेक एग्जीक्यूटिव थे।

– “जब ऑफिसर्स लॉरा वैली लेन स्थित प्रभु के घर पहुंचे तो बाहर उनकी बॉडी पड़ी थी। उनके शरीर में एक गोली मारी गई थी। बेटे ने ऑफिसर्स को बताया कि उसकी मां, 13 साल का भाई और आरोपी घर में ही है।”

– “इसके बाद SWAT टीम को बुलाया गया। जब ऑफिसर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने 13 साल के बच्चे को छोड़ दिया।”

– पुलिस चीफ ने कहा, “आरोपी को सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में वो मारा गया। जब टीम कमरे में पहुंची तो वहां पति-पत्नी और संदिग्ध की बॉडी पड़ी थीं।”

 

Back to top button