जयपुर. अमित शाह के जयपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार की शुरुआत साधू-संतों के साथ मुलाकात से हुई। यहां शाह ने आज साधु संतो के साथ नाश्ते में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनके विचार जाने। इसके बाद वे सीधे बीजेपी ऑफिस पहुंचे। जहां सभी प्रदेश अध्यक्षों के बीच मीटिंग हुई। इस दौरान सांसद सांवरलाल जाट की तबीयत खराब होने के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। फिल्हाल एक कार्यक्रम के सिल्सिले में शाह दिल्ली गए है। जिसके बाद वे फिर जयपुर लोटेंगे। इन मुद्दों पर की चर्चा…

– शाह ने जयपुर के एक होटल में साधु संतों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता की। इस बैठक में उनके साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थी।
– एक घंटे तक चली इस बैठक में साधु संतो ने जयपुर में मेट्रो के दौरान मंदिरों के हटाने, मदिरो के जीर्णोद्धार ,राममंदिर निर्माण, गौ रक्षा ,कन्या भ्रूण हत्या और बच्चियों की शिक्षा के मुद्दे पर श्री शाह से चर्चा की।
– बैठक के बाद स्वामी हरी नारायण ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय संस्कृति में साधु संतो का सम्मान करने की शुरू से ही परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में गायो की रक्षा के लिये ठोस एवं सार्थक कदम उठाने के संबंध में साधु संतों के आग्रह पर श्री शाह ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पहले दिन बूथ मजबूत करने का मूलमंत्र दिया
– पहले दिन भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर शाह ने ई लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।
– ई लाइब्रेरी में 7 हजार पांच सौ से अधिक किताबें हैं।
– इसके बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक में शाह ने राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी, सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजकों, विभाग प्रदेश प्रमुख, प्रकल्प प्रमुख, पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि हमें एक चुनाव की नहीं बल्कि अगले 25 सालों की तैयारी करनी है। उन्होंने सबसे ज्यादा जोर बूथ को मजबूत करने पर दिया।
23 को यह रहेगा कार्यक्रम
परनामी ने बताया कि 23 जुलाई को सुबह नौ बजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, दस बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समिति, विस्तारक कार्ययोजना समिति की बैठक होगी। इसके बाद 11 बजे शाह आरएसएस कार्यालय जाएंगे। वहां से लौटकर प्रदेश मुख्यालय में बोर्ड-निगम, आयोगों, महापौर, जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान नगर निकाय अध्यक्षों से बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कोर कमेटी चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक करेंगे। इसके बाद करीब चार बजे वे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।