अमरीकी कांग्रेस ने ओबामा शासन के दौरान किए फैसलों को किया रद्द

वाशिंगटन। रिपब्लिकन बहुमत वाली अमरीकी कांग्रेस ने पर्यावरण एवं हथियारों पर आेबामा शासन के दौरान किए फैसलों को रद्द कर दिया है।

अमरीकी कांग्रेस ने ओबामा शासन के दौरान किए फैसलों को किया रद्द

ये भी पढ़े:-बड़ी खबर: हाफिज सईद पर पाकिस्तान के ऐक्शन पर भारत ने स्पष्ट किया रुख

सीनेट ने कल एक प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दी, जिसने कोयला खनन मलबों को पास के जलस्रोतों में फेंकने से रोकने के नियम को निरस्त कर दिया। वहीं प्रतिनिधि सभा ने मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे कुछ सामाजिक सुरक्षा प्राप्त लोगों के जरिए बंदूक की खरीद पर उनकी पृष्ठभूमि जांच में विस्तार के प्रावधान को हटाने से जुड़े एक अलग प्रस्ताव का समर्थन किया है। सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जलस्रोत संरक्षण नियम निरस्त करने के लिए 45 के मुकाबले 54 मत मिले। राष्ट्रपति के इस पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। बंदूक संबंधी प्रस्ताव के लिए सीनेट की कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सदस्यों का कहना है कि कोयला-खनन नियम से कोयला संबंधी हजारों नौकरियां खत्म हो सकती हैं और यह पहले से चले आ रहे कई संघीय, राज्य और स्थानीय नियमों को नजरअंदाज करता है। अमरीका के गृह विभाग आेबामा प्रशासन ने दिसंबर में यह घोषणा करते हुए कहा था कि कोयला खनन मलबों को पास के जलस्रोतों में फेंकने पर रोक लगाकर 6,000 मील जलस्रोतों और 52,000 एकड़ वनक्षेत्र का संरक्षण होगा। 

Back to top button