अमरिंदर सिंह बने पंजाब के मुख्यमंत्री, सिद्धू को नहीं मिला उपमुख्यमंत्री पद

चंडीगढ़ : आज कैप्टन अमरिंदर सिंह दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए है. आज सुबह उन्होंने पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. कैप्टन के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल, ब्रह्म महेंदर, साधू सिंह धर्मसोत, तृप्त राजेंद्र बाजवा और राणा गुरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री तथा चरणजीत सिंह चन्नी, रजिया सुल्ताना, अरुणा चौधरी और ओपी सोनी ने राज्यमंत्री पद की शपथ. शपथग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, पी. चिदंबरम सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे. 

अमरिंदर सिंह बने पंजाब के मुख्यमंत्री, सिद्धू को नहीं मिला उपमुख्यमंत्री पद

पिछले काफी समय से नवजोत सिंह सिद्धू को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कायम संस्पेंस आज खत्म हो गया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद की शपथ ली. गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह नहीं चाहते कि नवजोत सिंह सिद्धू को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएं, जबकि कांग्रेस के बड़े नेता नवजोत सिंह सिद्धू को उप मुख्यमंत्री बनाने पर हरी झंडी दे चुके थे.

गौरतलब है कि विधानसभा की 117 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 77, अकाली-बीजेपी गठबंधन को 18, केजरीवाल की पार्टी को 20 और अन्य को दो सीटें मिलीं.

Back to top button