अमरनाथ यात्रा: अब तक 3,31,770 श्रद्धालु ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 3,31,770 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के 30वें दिन 10,360 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए। एक जुलाई से शुरू हुई बाबा अमरनाथ की यात्रा के संपन्न होने में अब सिर्फ एक पखवाड़े का समय शेष रह गया है। यात्रा रक्षाबंधन वाले दिन 15 अगस्त को संपन्न हो जाएगी।

वहीं, यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अब भी उत्साह बना हुआ है। इस बार यात्रा के तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ एक महीने तक पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के हिम शिवलिंग रूप में विराजमान रहने का भी रिकॉर्ड बना है। अब श्रद्धालुओं की संख्या में कमी का सिलसिला शुरू हो गया है।

कोल्हापुर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की छत गिरने से 1 की मौत 10 घायल

यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर, जम्मू से मंगलवार सुबह 1,175 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। बालटाल मार्ग से कुल 515 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हुए, जिनमें 369 पुरुष, 144 महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। वहीं, पहलगाम रूट से यात्रा के लिए 660 श्रद्धालु रवाना हुए, जिनमें 457 पुरुष, 108 महिलाएं और 95 साधु शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button