अभी-अभी: 68वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा पंजाब-हरियाणा

चंडीगढ़| पंजाब और हरियाणा में 68वें गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। हालांकि इस दौरान बारिश हुई, इसके बावजूद उत्साह कम नहीं पड़ा। चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार शाम से ही बारिश हो रही थी, जो गुरुवार सुबह भी जारी रही।

ऐतिहासिक रहा इस बार 68वां गणतंत्र दिवस परेड, जानें खास बातेंअभी-अभी: 68वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा पंजाब-हरियाणा

68वें गणतंत्र दिवस पर जवानों ने भी मनाया जश्न

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी को मतदान होने हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने चंडीगढ़ से सटे मोहाली में बारिश के बीच राष्ट्र ध्वज फहराया।

अभी अभी: जिसका डर था हुआ वही, गणतंत्र दिवस पर सात विस्फोट से दहला देश

बादल ने देश की आजादी की लड़ाई में पंजाब के लोगों के बलिदान के बारे में बताया, जो 1950 में गणतंत्र बना। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने यहां से 160 किमी दूर जालंधर शहर में झंडा फहराया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ विभिन्न स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।

68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर से 30 किलोमीटर अटारी और फिरोजपुर जिले में हुसैनीवाला सीमा पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 
Back to top button