अभी-अभी: सरकार ने यहां भी अनिवार्य किया आधार कार्ड, फिंगरप्रिंट मैच होना जरूरी

मुक्त विद्यालय परीक्षा देने वालों के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य होगा ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि किसी उम्मीदवार की जगह कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा में नहीं बैठे।

अभी-अभी: सरकार ने यहां भी अनिवार्य किया आधार कार्ड, फिंगरप्रिंट मैच होना जरूरी

फैसला: यहां भी अनिवार्य हुआ आधार कार्ड, परीक्षा केंद्र में अंगूठे के निशान मैच नहीं हुए तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद एनआईओएस ने अगली परीक्षा में पेश होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधार अनिवार्य करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, मार्च में हुई परीक्षा में जांच टीमों ने छदम उम्मीदवार पाए जो दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। इस चलन पर रोक लगाने के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है।

अगर अंगूठे के निशान मौजूदा डेटा से मिलेंगे तभी दे पाएंगे परीक्षा

अधिकारी ने कहा,  परीक्षा केंद्रों पर स्कैनर मशीनें भी लगायी जाएंगी और जिन छात्रों के अंगूठे के निशान मौजूदा डेटा से मिलेंगे, केवल उन्हें ही परीक्षा देने की मंजूरी दी जाएगी। 
  
1989 में गठित एनआईओएस कई व्यवसायिक, जीवन संवर्धन तथा समुदाय उन्मुख पाठयक्रमों के अलावा माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर पर सामान्य तथा शैक्षिक पाठयक्रम मुहैया कराता है।

RBI रचेगा इतिहास, इस दिन जारी करेगा 200 रुपए का नया नोट

यह अपने ओपन बेसिक एजुकेशन प्रोग्राम्स (ओबीई) के जरिये प्राथमिक स्तर के पाठयक्रम भी मुहैया कराता है।

एनआईओएस ने यह भी फैसला किया कि जिन स्कूलों में सीसीटीवी की सुविधा मौजूद नहीं है, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा क्योंकि फुटेज होने पर भविष्य में जरूरत पड़ने पर उनकी जांच की जा सकती है।

Back to top button