अभी-अभी: राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रिजवान खान ने की आत्महत्या

दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में मंगलवार सुबह कार में राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रिजवान खान (20) की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह रिजवान दो लाख रुपये किसी पार्टी को देने के लिए अपनी स्विफ्ट कार से निकला था।
अभी-अभी: राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रिजवान खान ने की आत्महत्याइसके बाद वह नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव सरोजनी नगर इलाके में सरकारी क्वार्टर के पास कार में खून से लथपथ मिला। कार से तमंचा व खोखा बरामद हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रिजवान की मौत को आत्महत्या बता रही है।

वहीं परिजन रिजवान की महिला मित्र (हॉकी खिलाड़ी) के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, रिजवान परिवार के साथ डब्ल्यूजेड-564ए, तिहाड़ गांव में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें, एक बड़ा भाई व दो चाचा हैं।

रिजवान जामिया मिलिया इस्लामिया का छात्र था

रिजवान के पिता शरीफ खान एमटीएनएल में नौकरी करते हैं, जबकि उसके पूरे परिवार का पुराने टू-व्हीलर बेचने व खरीदने का कारोबार है। रिजवान जामिया मिलिया इस्लामिया में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर का हॉकी खिलाड़ी था।

वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। पिता शरीफ खान ने बताया कि सोमवार दोपहर रिजवान को किसी पार्टी की पेमेंट देने के लिए भेजा था। रिजवान दो लाख रुपये लेकर स्विफ्ट कार में निकल गया।

इसके बाद वह वापस नही लौटा। इधर देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल करना शुरू कर दिया। उसका एक नंबर बंद आता रहा, जबकि दूसरे पर लगातार घंटी जाती रही। काफी देर कॉल करने के बाद एक युवती ने फोन उठाया।

उसने शुरू में परिवार को टालने का प्रयास किया, लेकिन जोर देने पर उसने बताया कि रिजवान का बैग और फोन कोई उनके यहां छोड़ गया है, युवती ने अपने पिता से भी बात कराई। युवती के परिवार ने शरीफ को सुबह घर आने के लिए बोल दिया।

कार में चालक की सीट पर रिजवान का शव पड़ा था…

इधर मंगलवार सुबह 7.30 बजे दोबारा कॉल कर शरीफ व उसके छोटे भाई नवाब खान ने लड़की के घर सरोजनी नगर का पता लिया। सुबह बताए गए पते पर मिले शख्स ने रिजवान का फोन व बैग उनके हवाले कर दिया, जिसमें दो लाख रुपये भी थे।

इधर, नीचे खड़े रिजवान के चाचा नवाब ने युवती के घर से कुछ दूर खड़ी अपनी कार पहचान ली। कार में चालक की सीट पर रिजवान का शव पड़ा था। 10.20 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को रिजवान के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उसकी दायीं ओर कनपटी पर गोली का निशान था। कार से तमंचा और खोखा भी बरामद हो गया। फिलहाल पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही है।

वहीं शरीफ व परिवार के बाकी सदस्य युवती के परिजनों पर रिजवान की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि रिजवान व युवती में दोस्ती थी, जिसे वह पसंद नहीं करते थे। युवती पूर्वोत्तर की रहने वाली है और हॉकी खिलाड़ी भी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है, सीएफएसएल, एफएसएल, बैलेस्टिक और बॉयोलॉजी डिवीजन की टीम मामले की छानबीन कर रही है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -रोमिल बानिया, जिला पुलिस उपायुक्त दक्षिण जिला ​

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button