अभी-अभी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को दी…!

नई दिल्ली: आज महात्मा गांधी की 148वीं जयंती है। पूरा देश बापू को याद कर रहा है। वहीं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। गांधी जयंती के इस अवसर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी बापू को दी श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म दिन है।
पीएम मोदी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी राजघाट जाकर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।
लाल बहादुर शास्त्री एक प्रसिद्ध भारतीय राजनेता, महान् स्वतंत्रता सेनानी और जवाहरलाल नेहरू के बादभारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान ,जय किसान ‘ का नारा दिया था। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि आज ही के दिन तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अति महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान शुरू की थी। योजना के तीन साल पूरे होने पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय सात भिन्न-भिन्न श्रेणियों में 20 व्यक्तियों/एजेंसियों को स्वच्छता अवार्ड प्रदान करेगा।
राहुल को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी जाने की नहीं मिली इजाजत, प्रशासन ने कही ये बड़ी बात…
PM मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवारे का भी आज समापन होगा। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता PM मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, हरदीप सिंह पुरी, एसएस अहलुवालिया और रमेश चांदप्पा जिगजिनागी भी हिस्सा लेंगे।
वहीं राष्ट्रपति राजघाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद गांधीजी की जन्मस्थली पोरबंदर जाएंगे, जहां वह ग्रामीण गुजरात निर्माण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ गुजरात राज्यपाल ओपी कोहली और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी उपस्थित रहेंगे।





