अभी-अभी: पाकिस्तान आर्मी के साथ रूस ने संभाल मोर्चा

चाहे कितना भी सफाई दे रहा हो लेकिन PAKISTAN में उसकी ARMY तैनात हो गई है। भारतके मित्र राष्ट्रों में गिने जाने वाले रूस के 70 जवान सैन्य अभ्यास के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे और आज पाकिस्तानी सेना के साथ उन्होंने मोर्चा संभाल लिया है।दोनों देशों की सेनाएं रविवार से 17 दिवसीय “फ्रेंडशिप-16’ मिलिटरी ड्रिल करेंगी। रूस पहली बार पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास कर रहा है। अभी-अभी: पाकिस्तान आर्मी के साथ रूस ने संभाल मोर्चा

भारत के जवान रूस में

रूसी सैनिक ऐसे समय में पाकिस्तान पहुंचे हैं जब भारत के 250 जवान रूस में सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय सैनिक गुरुवार को रूस के व्लादिवास्तोक पहुंचे। शुक्रवार को दोनों देशों के जवानों ने “इंद्र-16’ के तहत अभ्यास शुरू किया। 11 दिनों के सैन्य अभ्यास की थीम “काउंटर टेररिज्म’ रखी गई है। दोनों देश “इंद्र-16’ के तहत आठवीं बार संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। 
24 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक रहेंगे
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने कहा कि रूस के सैनिक पाकिस्तान में 24 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक रहेंगे।
दोनों देशों के 200 से ज्यादा सैनिक सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। यह सैन्य अभ्यास मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ी इलाकों में भी होगा। दोनों देशों के बीच एडवांस युद्ध विमान सौदे को लेकर भी बातचीत हुई है। रूस, पाकिस्तान को एफआई-35 हेलिकॉप्टर भी देने जा रहा है। 
पाक की हरेक इंच भूमि की रक्षा करेगी सेना : राहील 
पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा, “इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि हमारी सेना के पास हर तरह के खतरे का मुकाबला करने की क्षमता है। हम अपने देश की हरेक इंच भूमि की रक्षा करेंगे, चाहे इसके लिए जो भी कीमत चुकानी पड़े।’ 
बीएसएफअलर्ट, उड़ी में चार आतंकी गिरफ्तार 
खुफियाएजेंसी आईबी ने बीएसएफ के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जम्मू और आसपास इंटरनेशनल बॉर्डर पर अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है। वहीं, उड़ी में आर्मी कैंप के करीब लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से नक्शे और कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button