बड़ी खुशखबरी: अमित शाह बिना भेदभाव बांटेंगे सभी को लैपटॉप, 24 घंटे बिजली


अमित शाह ने कहा, हम यूपी को प्रगति की ओर ले जाना चाहते हैं। कहा कि हमने कभी जाति की राजनीति नहीं की। कहा कि कालेधन के खिलाफ हमने अभियान चलाया। उन्होंने कहा, आजादी के बाद पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 80 में से 73 यूपी में न मिलती तो केंद्र में भाजपा की सरकार न बनती। उन्होंने कहा कि मेनीफेस्टो को 9 भागों में बांटा है और इसमें किसानों का खास खयाल रखा है। इस घोषणापत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया गया है।
-किसानों का कर्ज माफ होगा और उनसे ब्याज नहीं लिया जाएगा।
-किसानों का फसली ऋण शत-प्रतिशत माफ होगा।
-भूमिहीन मजदूरों को 2 लाख का बीमा।
-बुंदेलखंड को विशेष प्राथमिकता।
-डेढ़ लाख पुलिस के खाली पद भरे जाएंगे।
-हर व्यक्ति की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर भरी जाएगी।
-यांत्रिक कत्लखाने तत्काल बंद होंगे।
-हर जिले में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स।
-खनन माफियाओं के लिए भी टास्क फोर्स।
-सभी कॉलेजों में मुफ्त वाई-फाई।
सूत्रों की मानें तो इसका ताना-बाना किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखकर बुना गया है।
भाजपा का फोकस विकास रहेगा, मगर अखिलेश सरकार को लचर कानून व्यवस्था और पूर्ववर्ती मायावती सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए ‘कल्याण राज’ का वादा करेगी। जानकारी के मुताबिक, भाजपा किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने, किसान आयोग का गठन, सस्ती ब्याज दर पर ऋण देने, गन्ना का खरीद मूल्य बढ़ाने, बुजुर्ग मरीजों की मदद और श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने जैसी घोषणाएं कर सकती है।
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व बुजुर्ग किसानों को पेंशन का वादा भी किया जा सकता है।
यूथ के लिए : भाजपा बताएगी कि उनकी सरकार आने के बाद किस सेक्टर में कैसे व कितने युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।
किसान : एक लाख तक का कर्ज माफ करने और दो फीसदी ब्याज दर पर ऋण देने का वादा कर सकती है। हर खेत को पानी देने की योजना। बिजली पर खास ध्यान। किसानों की आय बढ़ाने को किसान आय आयोग गठित कर सकते हैं। भाजपा बताएगी कि उनके शासित राज्यों में किस प्रकार विभिन्न योजनाओं से किसानों की स्थिति सुधारी गई।
महिलाएं : छात्राओं और महिलाओं के लिए अलग-अलग योजना शुरू करने का वादा।