अब सुबह के नाश्ते में सोचे ना बनाये झटपट स्वादिष्ट पोहा

खाना ऐसी चीज है जिसका नाम सुनते ही मन में लजीज और जायकेदार व्यंजन की तस्वीर बन जाती है। फिर चाहे सुबह का नाश्ता हो या शाम का स्नैक्स इन दो समय में हमेशा कुछ अलग और एकदम बढ़िया खाने का दिल करता है। सुबह के नाश्ते में अक्सर लोग दूध कॉर्नफ्लैक्स, परांठे-सब्जी या ब्रेड आमलेट खाते हैं। लेकिन कुछ व्यंजन ऐसे भी हैं जो भले ही भारत के दूसरे राज्य की प्रमुख रेसिपी हो लेकिन पूरे देश के लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है। जी हां, हम पोहा की बात कर रहे हैं।

पोहा खासकर महाराष्ट्र का व्यंजन है। इसे अन्य जगहों पर भी चाव से खाया जाता है। पोहा चिड़वे से तैयार किया जाता है और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें मूंगफली, कढ़ीपत्ता और राई का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कई राज्यों में पोहे को परोसने का तरीका अलग है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पोहे पर तीखी भुजिया डाली जाती है और मध्य प्रदेश में पोहा के साथ जबेली और इमरती दी जाती है। महाराष्ट्रीयन पोहे में आलू डाला जाता है और ऊपर सेव डालकर, इसे चटनी के साथ परोसा जाता है।


4 प्याज कटा हुआ स्वास्थ्यवर्द्धक
पोहा 1 कप
4 ऑइल बड़े चम्मच
कच्ची मूंगफली 1/4 कप
हरी मिर्च कटा हुआ 3
जीरा 1 छोटा चम्मच
राई 1 छोटा चम्मच
हींग चुटकी
कड़ी पत्ते
हल्दी का पावडर 1/2(आधा) छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
चीनी 1/2(आधा) छोटा चम्मच
नींबू 1
ताजा हरा धनिया कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
कसा हुआ नारियल 2 बड़े चम्मच
पोहा बनाने की विधि
–पोहा एक बाउल रखें और ऊपर से पानी डालकर गीला कर लें। पैन में तेल गरम करें, और मध्यम आंच पर मूंगफली को भूनें। प्याज और हरी मिर्च काट लें।
-मूंगफली ब्राउन हो जाने पर निकाल लें। पैन में बाकी तेल में जीरा, राई और हींग डालें। कड़ी पत्ते और प्याज मिक्स करके हल्का भूरा होने दें। हल्दी और हरी मिर्च डालकर आधा मिनिट चलाएं।
-पोहा, नमक और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। नींबू का रस और मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिला लें। हरे धनिये और नारियल से सजाकर गरमागरम परोसें।





