अब वेटिंग का झंझट होगा खत्‍म, 21 सितंबर से चलेंगी 10 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन

हाजीपुर। यात्रियों को वेटिंग टिकट की परेशानी से बचाने के लिए रेलवे बोर्ड की घोषणा पर अमल करते हुए पूर्व-मध्य रेल (ईसीआर) 21 सितंबर से 10 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने 20 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिसका परिचालन 21 सितंबर 2020 से प्रारंभ हो जाएगा। इनमें से 10 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन ईसीआर के अलग-अलग स्टेशनो से निर्धारित दिनों को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लोन स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी। इन गाड़ियों के लिए अग्रिम अवधि आरक्षण 10 दिन रखा गया है तथा इसका किराया हमसफर एक्सप्रेस के बराबर होगा।
राजेश कुमार ने सोमवार से चलाई जाने वाली 10 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन के बारे में विस्तार से बताया कि गाड़ी संख्या 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन विशेष ट्रेन प्रतिदिन सहरसा से 05.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02564 नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन नई दिल्ली से 17.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.15 बजे सहरसा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह बरौनी, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन विशेष गाड़ी प्रतिदिन दरभंगा से 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन विशेष गाडी प्रतिदिन नई दिल्ली से 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। अप एवं डाउन में यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।
The post अब वेटिंग का झंझट होगा खत्‍म, 21 सितंबर से चलेंगी 10 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button