अब बिना टिकट ट्रेन में करे सफर, नहीं लगेगा कोई जुर्माना

अक्सर ऐसा होता है कि आप किसी कारण वश ट्रेन का टिकट नहीं ले पाते और ट्रेन में चढ़ जाते हैं। लेकिन उसके बाद पूरा सफर आपको डर के बिताना पड़ता है। पूरे रास्ते आपको इस बात का डर रहता है कि कहीं टीटीई आ गया और उसने टिकट मांग लिया तो आप क्या करेंगे। लेकिन अब आप बिना टिकट लिए भी ट्रेन पर चढ़ सकते हैं और टीटीई को देखकर बिना डरे सफर कर सकते हैं।अब बिना टिकट ट्रेन में करे सफर

 

अब सफर के दौरान बन जाएगा टिकट

लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपको फ्री में सफर करने को मिलेगा। दरअसल, अब रेलवे ने ऐसे यात्रियों की सहूलियत के लिए एक नया नियम निकाला है। अब जब भी आप किसी वजह से टिकट न ले पाएं तो टीटीई के पास जाकर उसे बताएं कि किस कारण से आप बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। उसके बाद टीटीई आपको टिकट काटकर देगा। टीटीई संबंधित यात्री से तय किराए के साथ ही 10 रुपए अतिरिक्त शुल्क लेकर हैंड हेल्ड मशीन से टिकट निकालकर देगा। 

मशीन में नाम और जगह डालते ही निकल आएगा टिकट

आरक्षित टिकट देने की यह सुविधा केवल सुपरफास्ट ट्रेनों में शुरू हुई है जो कि बाद में व्यापक पैमाने पर हो सकती है। यह हैंड हेल्ड मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के सर्वर से कनेक्ट होगी। जैसे ही यात्री टिकट मांगेगा, मशीन में नाम और जगह डालते ही टिकट निकल आएगी।

यह भी पढ़े: तीन तलाक का दर्द झेल रही मुस्लिम महिलाओं को सरकार ने दिया सबसे बड़ा तोहफा, खुशी से झुमा मुस्लिम समाज

मशीन की मदद से ट्रेन में खाली बर्थों की जानकारी भी आसानी से मिलेगी। वेटिंग क्लीयर होने पर भी ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी हैंड हेल्ड मशीन में उपलब्ध होगी। यदि किसी यात्री की वेटिंग क्लीयर नहीं हुई है तो वह टीटीई के पास जाकर अपनी टिकट दिखाकर खाली सीट की जानकारी लेकर उसे कन्फर्म करा सकता है।

रेलवे के इस नियम के बाद से कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई होगी। साथ ही इससे भ्रष्टाचार भी पर रोक लगेगा, क्योंकि कई टीटीई ऐसे यात्रियों से कभी जुर्माने के तौर पर तो कभी सीट देने के नाम पर मन चाहे पैसे वसूलते थे अब उसपर रोक लग जाएगी।

Back to top button