अब पिता को भी मिल सकेगी पैटरनिटी लीव, महाराष्ट्र सरकार कर रही विचार

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार के पुरूष अधिकारियों और कर्मचारियों को पिता बनने पर पैटरनिटी लीव मिल सकती है। राज्य सरकार पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों को पैटरनिटी लीव देने के बारे में विचार कर रही है। इससे संबंधित प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। विधान परिषद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में प्रदेश के वित्त मंत्री सुधीर मुनंगटीवार ने यह जानकारी दी है।
अब पिता को भी मिल सकेगी पैटरनिटी लीव, महाराष्ट्र सरकार कर रही विचार
 
– उन्होंने बताया कि सरकार इस बारे में उचित फैसला लेगी। वित्त मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर छोटे बच्चों के स्तनपान की व्यवस्था के लिए राज्य के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग की तरफ से अलग से व्यवस्था करने के बारे में कदम उठाया जा सकता है।
 
नाॅन क्रीमिलेयर से बाहर होंगी घुमंतू जातियां

ये भी पढ़े: बड़ी ख़बर: …तो ये हैं असली वजह जिससे बंद होंगे 2000 रुपए के नए नोट…

– राज्य में घुमंतू जाति को नाॅन क्रीमिलेयर के दायरे से बाहर करने संबंधित प्रस्ताव एक महीने में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किया जाएगा।

– शुक्रवार को विधान परिषद में प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री मदन येरावार ने यह जानकारी दी।
– येरावार ने बताया कि केंद्र सरकार को राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग ने सिफारिश की रिपोर्ट भेजी है। जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करके मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा।
– शुक्रवार को सदन में कांग्रेस के सदस्य हरिसिंग राठोड़ ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए यह मुद्दा उठाया था। 
Back to top button