अब पत्रकार बनेंगी दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

download (7)सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में कदम रखे ज़्यादा टाइम नहीं हुआ है। ‘दबंग गर्ल’ के नाम से मशहूर सोनाक्षी के मेंटोर-कम-गॉडफादर सलमान खान बने। बॉलीवुड के भाईजान तो वैसे भी इंडस्ट्री के अनऑफिशियल गॉडफादर ही हैं।

सोनाक्षी को अपने भारी-भरकम शरीर के लिए बहुत कुछ सुनना-सहना पड़ा। क्या है न कि हमारी ऑडियंस छरहरी काया वाली, भोली-भाली, सीधी-सादी हीरोइन ही पचा सकता है इसलिए सोनाक्षी को जबरन शेप ज़ीरो से साइज़ ज़ीरो तक का सफ़र तय करना पड़ा। अपने फिल्मी सफर में सोनाक्षी ने कई दमदार डायलॉग्स भी दिए हैं।

सोनाक्षी ने भी लगभग ‘गर्ल नेक्सट डोर’ रोल ही किए हैं। अब जब सभी हीरोइनें अपनी फिल्मों में ‘हीरो’ बन रहीं हैं, तो सोनाक्षी यह चांस कैसे मिस कर दें।

इसलिए तो उन्होंनें अपने बर्थडे पर अपने फैंस के साथ शेयर की अपनी आने वाली फिल्म ‘नूर’ का फर्स्ट लुक। इस फिल्म में सोनाक्षी करांची की एक जर्नलिस्ट बनी हैं। यह लड़की हर आम लड़की की तरह ही है। आप भी देखिए वीडियो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button