अब नए लुक में नजर आएगा Bajaj Chetak, ये होंगे नए फीचर्स

एक जमाना था स्कूटर का और अब जमाना आ गया है स्कूटी का. बाजार में कई स्कूटी हैं जो काफी स्टाइलिश और पावरफुल भी हैं. करीब डेढ दशक पहले बाइक का मतलब LML वेस्पा, बजाज चेतक हुआ करती थी. लेकिन, ऑटोमेटिक बाइक के बाजार में आ जाने के बाद धीरे-धीरे इसका प्रचलन कम हो गया और बाद में स्कूटर का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया. अपने जमाने में Bajaj Chetak का अलग क्रेज था. जिन्हें गाड़ियों से लगाव था उनके घर में स्कूटर जरूर होता था.

बजाज चेतक का उत्पादन 1972 में शुरू किया गया. करीब 3 दशक तक बाजार में इसका दबदबा कायम रहा, लेकिन धीरे-धीरे इसका क्रेज कम होने लगा और 2006 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया. 34 साल के दौरान कंपनी ने इसे दो स्ट्रोक इंजन से चार स्ट्रोक इंजन में बदला, डिजाइन में भी बदलाव किए गए. लेकिन, कॉम्पीटिशन में यह पिछड़ गई.

2000 पदों के लिए SBI ने निकाली भर्तियां, 13 लाख तक होगी सैलरी

करीब 13 साल बाद कंपनी एकबार फिर से बजाज चेतक को नए अवतार में पेश कनेर की योजना बना रही है.

बजाज चेतक  में 145 सीसी 2-स्ट्रोक इंजन लगा था जो 10.8 एनएम टार्क के साथ 7.5 बीएचपी की शक्ति प्रदान करता था. उम्मीद है कि 2019 में ही कंपनी नया चेतक स्कूटर लॉन्च कर सकती है. नए चेतक में 125 सीसी की इंजन लगा होगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 70 हजार के आसपास होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाइक में Alloy व्हील, USB चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कंबाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) जैसी फीचर होंगी. उम्मीद की जा रही है कि डिस्क ब्रेक लगा होगा.

Back to top button