अब तक नहीं मिली है एक भी किस्त तो भी पा सकते हैं 22वीं किस्त के 2-2 हजार, जानें तरीका

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। हालांकि बहुत से ऐसे भी किसान हैं जिन्होंने अभी तो एक भी बार इसका लाभ नहीं उठाया है। अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी है। हर किस्त में लाभार्थी किसान के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे गए हैं। अब किसान भाइयों को 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) का इंतजार है।
22वीं किस्त के इंतजार के बीच बहुत से किसान ऐसे हैं जो जिन्होंने अभी तक एक भी किस्त नहीं पाई है। उनके मन में सवाल है कि क्या उन्हें 22वीं किस्त मिल सकती है? आइए जानते हैं।
अभी तक एक भी किस्त न पाने वाले किसानों को क्या मिलेगी 22वीं किस्त?
अगर आप नए किसान हैं और अभी तक आपको PM KISAN YOJANA की एक भी किस्त नहीं मिली है तो भी आपको 22वीं किस्त मिल सकती है। बस इसके लिए आपको आवेदन करना होगा।
पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिएये जरूरी है कि आप एक किसान हों और आपके नाम पर खेती की जमीन हो। अगर आपके नाम पर खेती की जमीन पर है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सही होने और फिर वेरीफाई होने के बाद आपको किस्त मिलना शुरू हो जाएगी।
अभी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आई नहीं है। ऐसे में अगर आप अभी आवेदन करते हैं तो आपको 22वीं किस्त मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि किस तरह से आप PM Kisan Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
पात्र किसान राजस्व अधिकारियों, ग्राम पटवारियों या अन्य नामित एजेंसियों की मदद से सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करके पीएम-किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे पीएम-किसान पोर्टल पर स्व-पंजीकरण भी कर सकते हैं या पंजीकरण के लिए अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जा सकते हैं।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:
नागरिकता का प्रमाण
आधार कार्ड
बैंक खाते का विवरण
भूमि के स्वामित्व को दर्शाने वाले दस्तावेज
खुद से रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
पीएम-किसान पोर्टल पर जाएं।
‘किसान कॉर्नर’ के तहत ‘नया किसान पंजीकरण’ विकल्प चुनें।
‘न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म’ पेज खुलेगा। यह सत्यापित करेगा कि किसान पहले से ही पोर्टल पर पंजीकृत है या नहीं।
सत्यापन के लिए ‘ग्रामीण किसान पंजीकरण’ या ‘शहरी किसान पंजीकरण’ विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर दर्ज करें, राज्य का चयन करें और कैप्चा दर्ज करें। अब ‘सर्च’ बटन दबाएं।
यदि डेटाबेस पर किसान का विवरण नहीं मिलता है, तो पृष्ठ पुष्टिकरण प्रदर्शित करेगा और पूछेगा ‘यदि आप खुद को पंजीकृत करना चाहते हैं’। ‘हां’ बटन चुनें।
पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। अपना व्यक्तिगत और बैंकिंग विवरण दर्ज करें और ‘सहेजें’।
पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पृष्ठ पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करें।





