अब चीन ने भारत को दिखाई ‘आंख’ कहा – पाकिस्तान पर हमला सोच समझ कर करना

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हमले में भारतीय सेना 20 जवानों के शहीद होने के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए चीन भी अब अपनी चाल चल रहा है। चीन ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान पर हमला करने से सोच समझ कर लेना चाहिए।

अब चीन ने भारत को दिखाई 'आंख' कहा – पाकिस्तान पर हमला सोच समझ कर करनादरअसल, उरी आतंकी हमले में 20 सैनिकों के शहीद हो जाने के बाद से ही देश की जनता में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। इस घटना के बाद से ही एक बार फिर ये चर्चाएं जोरों पर है कि भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है पर चीन फिर अपनी चाल चल रहा है।

क्या कहा चीन ने भारत से 

चीन ने एक ताजा बयान में भारत को धमकी के लहजे में कहा है कि भारत को पाकिस्तान पर हमला सोच समझ कर करना होगा। इसकी वजह चीन ने अपने व्यापार को बताया है। चीन हमेशा से भारत के खिलाफ पाकिस्तान को इस्तेमाल करता रहा है।

आपको बता दें कि चीन ने ही जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबन्ध लगाने की भारत की कोशिश पर संयुक्त राष्ट्र में अवरोध पैदा किया था। चीन ने इस मामले में अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया था।

भारत के पक्ष में दुनिया का जनमत 

हमले की अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस और संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की है और ऐसे में दुनिया में जनमत भारत के पक्ष में है, जिसका फायदा उठाया जा सकता है। इससे पहले गृहमंत्री सिंह के आवास पर मीटिंग हुई। यूएन महासचिव ने इसे कायराना करतूत बताया। इधर, जलाए पाकिस्तान के झंडे…बताया जा रहा है कि भारत बलोच लिबरेशन आंदोलन को अभूतपूर्व समर्थन भी दे सकता है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे जलाए गए और नारेबाजी भी की गई।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को करारा जवाब देंगी सुषमा 

उरी में हुए आंतकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा मे भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सुषमा स्वराज पाकिस्तान को करारा जवाब देने की तैयारी में है। इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की जगह सुषमा स्वराज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 26 सितम्बर को भाषण होगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 21 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देंगे। जम्मू कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच जारी तनाव और उरी में हुई आतंकी घटना के बाद अब संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का पाकिस्तान पर आक्रामक रुख अख्तियार करना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button