अब चीन के आसमान पर होगा उसका खुद का अपना चांद, पूरी खबर पढ़कर यकीन करना होगा बेहद मुश्किल

चौदवीं का चांद और चांदनी रात की बात हम अक्सर फ़िल्मी गीतों में सुनते रहते हैं. तमाम कवि, लेखक और शायर पूरे चांद के इंतज़ार पर अपनी रचनाएं रच गए.

लेकिन अब चीन के आसमान पर हर रात पूरा चांद दिखने का दावा किया गया है.

चीनी कंपनी ने घोषणा की है कि वो एक नक़ली चांद को चीन के आसमान पर भेजने की योजना बना रही है, जिससे रात में चीन का आसमान चांदनी रात से गुलज़ार रहेगा.

ये है दुनिया की सबसे बदसूरत महिला मॉडल, जिसकी कमाई जानकर आपको नहीं आएगी नींद

चेंगडु इलाक़े में स्थित एक निजी एयरोस्पेस संस्थान में अधिकारियों ने कहा कि वे साल 2020 तक पृथ्वी की कक्षा में एक चमकदार सैटेलाइट भेजने की योजना बना रहे हैं, जिससे स्ट्रीट लाइट लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

इस ख़बर के सामने आते ही वैज्ञानिकों के बीच कौतुहल और संदेह दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.

क्या होगा इस योजना में?

अभी तक इस योजना के बारे में बहुत अधिक जानकारियां सार्वजनिक नहीं हुई हैं और जितनी भी जानकारी सामने आई है उन पर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.

Back to top button