अब इस ईद पर बनाये कुछ अलग, बनाइये सिंधी खीरनी

सामग्री :
इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
पतली वाली सेवई- 50 ग्राम
दूध- डेढ़ लीटर
केसर- चुटकी भर
चीनी- 1/2 कप
बारीक कटा बादाम- 4

विधि :
एक चम्मच गर्म दूध में केसर को भिगो दें। एक पैन में दूध डालें और लगातार चलाते हुए उसे उबालें। जब दूध आधा हो जाए, तो उसमें कद्दूकस किया नारियल डालकर मिलाएं। दूध और नारियल के इस मिश्रण को मिलाते हुए पकाएं, ताकि वह पैन में चिपके नहीं। धीमी आंच पर नारियल और दूध को 15 से 20 मिनट तक पकाएं। अब पैन में चीनी, इलायची पाउडर, केसर, बादाम, काजू और पिस्ता डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और पांच से सात मिनट तक और पकाएं। गैस बंद करें। ठंडा या गर्म किसी भी तरह से पेश करें।





