अब इंडियन आयल से पेट्रोल भरवाने पर पाएँ धमाकेदार इनाम

अगर आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं तो तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ग्राहकों के लिए एक खास मौका लेकर आई है। आप अपनी पसंदीदा टीम को प्रोत्साहित कर कार जीत सकते हैं। यह ऑफर 1 जून 2019 से शुरू हो चुकी है। ये ऑफर 14 जुलाई 2019 तक रात 12 बजे तक खत्म होगी। 

क्या है ऑफर
इंडियन ऑयल ने क्रिकेट कारनिवल 2019 पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर कार या बाइक में ऑयल भरवाना होगा। ऑफर के तहत ग्राहकों को इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर अपनी कार में 1000 रुपये और बाइक में 300 रुपये का तेल भरवाना होगा। इससे कम कीमत का पेट्रोल भरवाने पर आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकते। पेट्रोल लेने के बाद ग्राहकों को 7710540400 पर SMS करना होगा।

भेजना होगा SMS


मैसेज बॉक्स में टाइप करना होगा ‘Dealer Code Bill Number Bill Amount’ और उसे 7710540400 पर भेजना होगा। यहां डीलर कोड 6 डिजिट का इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का यूनिक कोड है और ये बिल नंबर पर लिखा होता है। अगर बिल पर डीलर कोड नहीं लिखा है तो ग्राहक अटेंडेंट की मदद लेता है।

निकाला जाएगा लकी ड्रा
1 पहला प्राइज – 12 लाख रुपये की प्रीमियम सेडान कार या एसयूवी – 1
2  दूसरा प्राइज – 5 लाख रुपये मूल्य की कार – 4
3  तीसरा प्राइज – मोटर बाइक – 16
4  चौथा प्राइज – स्मार्टफोन – 200
5  पांचवां प्राइज – ऑटोग्राफ्ड क्रिकेट बैट्स – 100

Back to top button