अब अमेरिका पर उठे सवाल, धरती के नीचे मिले इतने शव

सीरिया के रक्का प्रांत में एक सामूहिक कब्र से 1500 से अधिक नागरिकों के शव बरामद हुए हैं। यह क्षेत्र कभी इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पूर्ण नियंत्रण में था। अल-वतन समाचार-पत्र के हवाले से शिन्हुआ ने बताया कि कब्र से जो शव बरामद किये गये हैं वे रक्का पर अमेरिकी हवाई हमले में मारे गये नागरिकों के हैं। 
रक्का में कब्रों से अभी तक चार हजार से भी अधिक नागरिकों के शव बरामद किये जा चुके हैं और रोजाना कब्र से नए शव बाहर निकाले जा रहे हैं। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने रक्का पर कब्जा करने के लिए कुर्दीश नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) का साथ दिया था जो वर्ष 2017 में आईएस की वास्तविक राजधानी थी।
ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ के सहयोगियों के साथ किए नए हॉटलाइन स्थापित
रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्का पर हुए इस हवाई हमले में प्रांतीय राजधानी का 85 फीसदी हिस्सा तबाह हो गया था। इस्लामिक स्टेट का 2014 में सीरिया और इराक के काफी बड़े हिस्से पर कब्जा था लेकिन अब यह संगठन मिटने के कगार पर हैं और लोगों की बड़े पैमाने पर हुई हत्याओं के लिए उसे ही जिम्मेदार माना गया है।





