अपने पालतू कुत्ते के साथ कुछ ऐसा काम करती नजर आईं बिग बॉस 12 की विनर

हाल ही में बिग बॉस सीजन 12 की विनर बनी दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो के कारण वह सुर्ख़ियों में आ गईं हैं. जी हाँ, वह बिग बॉस 12 की जीत के बाद बेहद जोश ख़रोश में हैं और आए दिन अपने वीडियो शेयर करती हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह अपने डॉगी के साथ मस्ती से डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वह कार में बैठी हुईं हैं और अपने पालतू डॉग का पैर पकड़ी हुई दिखाई दी और फिर बॉलीवुड के पुराने गाने की लिरिक्स पर स्टेप करती दिखीं.अपने पालतू कुत्ते के साथ कुछ ऐसा काम करती नजर आईं बिग बॉस 12 की विनर

आप देख सकते हैं अब तक उनके इस वीडियो को करीब 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया और इसे देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि दीपिका कक्कड़ अपनी दुनिया में हमेशा और किसी भी परिस्थिति में खुश रहती हैं. आप सभी ने दीपिका को बिग बॉस में भी खूब रोते हुए और खुश होते हुए देखा होगा लेकिन वहां उन्होंने अपना असली चेहरा दिखाया जो शानदार रहा.

वहीं बिग बॉस सीजन 12 में सबसे चर्चित जोड़ी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और क्रिकेटर श्रीसंतकी थी, जो भाई-बहन के रूप में बड़ी मिसाल बने थे लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं. जी हाँ, बिग बॉस के घर में हर सुख-दुख में साथ रहने वाले ये दोनों स्टार्स के बीच कुछ दिनों से कुछ खटपट देखने को मिली है और अब दोनों को काफी समय से साथ नहीं देखा जा रहा है.

देखे विडियो:-

https://www.instagram.com/p/BuWTYQ7FMga/?utm_source=ig_embed

Back to top button