हो जाइये तैयार, इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर ‘देवसेना’ देंगी फैन्स को यह खास तोहफ़ा

बाहुबली 2 के रिलीज के बाद लीड एक्टर प्रभास साहो में दिखाई देने वाले है। वहीं देवसेना यानी अनुष्का किस फिल्म में नजर आएंगी इस बारे कोई खुलासा नहीं किया गया है। खबरों की माने तो बहुत जल्द अनुष्का 36 साल में प्रवेश कर चुकी है। आज उनका जन्मदिन है।हो जाइये तैयार, इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर देवसेना देंगी फैन्स को यह खास तोहफ़ा

 

‘बाहुबली 2’ के बाद अनुष्का शेट्टी कौन सी फिल्म में होंगी और उनका नया लुक कैसा होगा। इस बात की जानकारी आज मिल सकती है। 6 नवम्बर के दिन यानी आज अनुष्का शेट्टी का बर्थडे है और इसी दिन वे अपनी अगली फिल्म के दमदार लुक को शेयर भी करने वाली है। अनुष्का शेट्टी अपना 36 वा जन्मदिन मनाने वाली हैं। जी हाँ, युवी क्रिएशन नाम की प्रोडक्शन कम्पनी ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: ‘बाहुबली’ के प्यार में पागल होकर अनुष्का शेट्टी ने किया था ये काम

 

इस ट्वीट के अनुसार तो 6 नवम्बर की शाम यानी आज ठीक 6:55 बजे अनुष्का शेट्टी की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जाना है, जिसमे अनुष्का पॉवर फुल अवतार में होंगी। यानि यह तय रहा कि अपने जन्मदिन के दिन फैन्स के लिए अनुष्का की तरफ से यह सौगात रही। खबर तो यह भी है कि अनुष्का अपना जन्मदिन भारत में नहीं बल्कि दुबई में सेलिब्रेट करने वाली हैं, वो अपने सबसे करीबी दोस्त प्रभास के साथ।

ये भी पढ़ें: #Bday Spcl: एक योगा इंस्ट्रक्टर से यूं बनीं ‘देवसेना’, प्रभास को 3 साल तक नहीं करने दी शादी

 

फैंस की डिमांड पर अनुष्का इस बार अपना जन्मदिन प्रभास के साथ मनाने वाली है। वहीं फिल्मों की बात करें तो उनकी भागमती जल्द ही रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अनुष्का लीड रोल में दिखाई देने वाली है। फिल्म की कहानी हिस्टोरिकल बेस्ड है इसके अलावा इसे दो भाषाओं में रिलीज की जाएगी। जो कि तमिल और तेलुगू होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button