अपने ऑफिस में भूलकर भी ना करें इन शब्दों का इस्तेमाल, वरना छूट जाएगी नौकरी

इंसान ऑफिस में आप कई बार अनजाने में ही कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग कर देते हैं, जो आपके सहकर्मियों के बीच आपकी इमेज को खराब करने में कारगर साबित होते हैं। तो आइए आपको आज ऐसे ही शब्दों के बारे में हम बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपको ऑफिस में बचना चाहिए।अपने ऑफिस में भूलकर भी ना करें इन शब्दों का इस्तेमाल, वरना छूट जाएगी नौकरी

ना करें इन शब्दों का इस्तेमाल:

# ‘मैं यह काम नहीं कर सकता’, इस तरह का वाक्य न बोलें। इस शब्द का गलती से भी इस्तेमाल ना करें। ऐसा बोलने पर यह प्रतीत होगा कि आप जिम्मेदारियों से भागते हैं या भाग रहे है।

# यह तो ‘असंभव’ है, जैसा शब्द न बोलें। इस शब्द का मतलब भी पहले वाले शब्द जैसा ही हुआ। अतः इस तरह के शब्द दूसरों के सामने आपकी नकारात्मक छवि बनाते हैं।

# कई बार ऐसा होता होगा कि आप ऑफिस में किसी परिस्थिति में असमंजस में होते हैं, तब भी आपको ये शब्द नहीं कहना चाहिए कि मैं पक्के से नहीं कह सकता कि क्या करना चाहिए?

# अक्सर देखने में आता है कि कई लोगों को हर छोटी-बड़ी बात पर ‘सॉरी’ कहने की आदत होती है। गलती होने पर ‘सॉरी’ कहना अच्छी बात है, लेकिन बात-बात पर ‘सॉरी’ कहने से आपकी कमजोरी साफ झलकती है।

Back to top button