अपनी मैट लिपस्टिक को बनाएं ग्लॉसी, ये ट्रिक्स आएंगी आपके काम

अगर आप अपनी मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बनाना चाहते हैं तो कुछ ट्रिक्स फॉलो करें। इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे।

आज के समय में ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों को मैट लिपस्टिक पसंद आती है, क्योंकि एक तो ये ट्रांसफर प्रूफ होती हैं, और लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहती हैं। पर, कई आउटफिट्स के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक ही अच्छी लगती है।

कई जगहों पर जाने के लिए भी महिलाएं अपने होंठों को ग्लॉसी लिपस्टिक से सजाना चाहती हैं, लेकिन आपके पास हर समय ग्लॉसी लिपस्टिक रखी हो, ये जरूरी तो नहीं है। इसके लिए आपको अलग-अलग रंग की नई ग्लॉसी लिपस्टिक खरीदने की जरूरत नहीं है।

आप अपनी पहले से मौजूद मैट लिपस्टिक को कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स से ग्लॉसी बना सकती हैं। जी हां, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल के बाद आप डबल लिपस्टिक खरीदने से बच सकती हैं।

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें
हर घर में पेट्रोलियम जेली तो रखी ही होती है। ऐसे में आप उसकी मदद से अपनी मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने होंठों पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। अब इसके बाद ऊपर से मैट लिपस्टिक अप्लाई करें। आप चाहें तो मैट लिपस्टिक अप्लाई करने के बाद ऊपर से हल्की सी पेट्रोलियम जेली भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस लगाएं
यदि आपके पास ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस है तो उसका इस्तेमाल भी आप मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए मैट लिपस्टिक लगाने के बाद उसके ऊपर ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस लगाएं। इससे तुरंत शाइनी और ग्लॉसी फिनिश मिलती है। यदि आपके पास लिपस्टिक के मैचिंग का टिंटेड लिप ग्लॉस है, तो उसका भी इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

लिप बाम करें इस्तेमाल
महिलाओं के पास लिप बाम अवश्य ही होता है, जो कि आपकी मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी तुरंत बना सकता है। इसके लिए आपको लिपस्टिक लगाने से पहले इसे अपने होंठों पर लगाना है। लिप बाम लगाने के बाद अपने होंठों पर मैट लिपस्टिक लगाएं। इससे काफी अच्छा ग्लासी इफेक्ट आएगा।

एलोवेरा जेल भी आएगा आपके काम
यदि आप अपने होंठों को हाइड्रेट भी रखना चाहते हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मैट लिपस्टिक के ऊपर थोड़ा-सा एलोवेरा जेल लगाएं। ये आपके लिप्स को नरम और चमकदार बनाएगा, साथ ही ग्लॉसी फिनिश भी देगा। खास बात ये है, कि आपके होंठों को हाइड्रेट रखने के भी काम आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button