अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए इस हसीना ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख हर कोई रह गया दंग

बर्लिन में रहने वाली 24 वर्षीय मिशेल कोएबके अपने नाम दुनिया की सबसे पतली कमर का खिताब करना चाहती है। इसे उनका दीवानापन ये तो नहीं कह सकते लेकिन वो अपनी पतली कमर के लिए काफी मेहनत कर रही है। मिशेल पिछले तीन साल से एक कॉर्सेट पहने हुए है।

यहां तक की वो सोते समय भी इस कॉर्सेट को पहने रखती है। इस कॉर्सेट से मिशेल की कमर 64 सेमी से 40 सेमी हो गई है। अब भी मिशेल को रिकॉर्ड बनाने के लिए 38 सेमी कमर चाहिए।फिलहाल वर्तमान में दुनिया में सबसे पतली कमर का खिताब अमेरिका की रहने वाली कैथी जंग के नाम है।

एक तरफ मिशेल की दीवानगी है। तो दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है। लगातार लंबे समय तक कॉर्सेट पहनना मिशेल के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। वो अभी भी ज्यादा खाना नहीं खा पाती है। और सांस लेने में भी दिक्कत महसूस करती है।

कैथी जंग ने सबसे पतली कमर के लिए लगातार 12 सालों तक कॉरसेट को अपने शरीर से अलग ही नहीं किया। इससे उनकी कमर का साइज 15 इंच हो गया। क्वीन ऑफ हार्ट्स के नाम से मशहूर कैथी सबसे पतली कमर की वर्ल्ड रेकॉर्ड होल्डर हैं।एक तरफ मिशेल की दीवानगी है तो दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है कि लगातार लंबे समय तक कॉर्सेट पहनना मिशेल के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।

Back to top button