ये बॉलीवुड एक्ट्रेस होगी पीएम मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का नया चेहरा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरुकता लाएंगी। शहरी विकास मंत्रालय ने अनुष्का को स्वच्छ भारत अभियान के लिए चुना है। अनुष्का को चुनने का मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में रह रही महिलाओं को जागरुक करना है।अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा होंगी पीएम मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का नया चेहरा

मुंबई मिरर में छपी खबर की मुताबिक 28 साल की इस एक्ट्रेस प्रोड्यूसर को मंत्रालय ने महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए चुना है। ताकि सेहत से जुड़ी जानकारियां भी हर महिला तक पहुंचा सकें।

एक सूत्र ने बताया, ऐसे इलाकों में पुरुष टॉयलेट बनवाने से बचते हैं। जबकि महिलाओं को इसकी जरूरत होती है। यह उनकी सेहत और सुरक्षा दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है। अपनी फिल्मों के जरिए अनुष्का ने हमेशा महिलाओं को प्रेरणा दी है। ऐसे में सरकार को लगता है उनकी आवाज महिलाओं की आवाज को बल देगी।

खबर है कि अनुष्का ने इसके लिए दो वीडियो शूट भी कर लिए हैं। अमिताभ बच्चन भी इस अभियान के बड़े चेहरे हैं। वह भी ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को घर में टॉयलेट होने के फायदे बताते हैं। अब अनुष्का शमाज़् भी इस अभियान से जुड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button