अनुष्का- अनुष्का से शुरू होगा 2018, एक साथ टकराएंगी ‘परी’ और ‘भागमती’

अगले साल की शुरुआत में अनुष्का शर्मा और अनुष्का शेट्टी की फिल्में टक्करा सकती हैं। खबरों के मुताबिक अनुष्का शर्मा की परी और अनुष्का शेट्टी की भागमती अगले साल 9 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं। हालांकि इस बात की रिलीज डेट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। फिल्मों का शेड्यूल बदल भी सकता है।
खबरों की मानें तो फिल्म के निर्माता पहले भागमती को पोंगल पर रिलीज करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त लगभग 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसलिए निर्माता फिल्म को फरवरी में रिलीज करने की सोच रहे हैं।
बता दें कि भागमती के जरिए अनुष्का शेट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापस लौट रही हैं। इससे पहले उनकी फिल्म बाहुबली-2 को बड़ी सफलता मिली। भागमती एक हॉरर थ्रिलर कहानी है। फिल्म का पहला लुक सामने आ चुका है।






