अचानक 76 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, लोगों के उड़े होश…

देशभर में गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को क्रमशः 5 और 6 पैसे की तेजी के बाद अगले दो दिन इनकी कीमतों में कोईं बदलाव नहीं आया था लेकिन गुरुवार को दामों में फिर तेजी नजर आई है।
गुरुवार को पेट्रोल जहां 6 पैसे महंगा हुआ है वहीं डीजल 5 पैसे महंगा हुआ है। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल जहां 70.39 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 65.67 रुपए लीटर मिल रहा है।
मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 76.03 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 68.76 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल 73.05 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.38 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 72.49 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 67.46 रुपए लीटर बिक रहा है।
#बड़ी खबर: आरबीआई फिर घटा सकता है मुख्य दरें, अप्रैल में कम हो सकते हैं 25 आधार अंक
बता दें कि सोमवार को देश में पेट्रोल 5 पैसे और डीजल 6 पैसे महंगा हुआ था। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को इनके दामों में कोईं बदलाव नहीं आया।





