अगले हफ्ते खुलने जा रहे 3 नए आईपीओ, इस कंपनी का GMP है सबसे ज्यादा; पैसा रखें तैयार

 अगले कारोबारी हफ्ते में तीन नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें दो मेनबोर्ड और एक एसएमई आईपीओ होगा। जो कंपनियां आईपीओ लॉन्च करेंगी, उनमें आए फाइनेंस (Aye Finance IPO), फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics IPO) और मरुशिका टेक्नोलॉजी (Marushika Technology IPO) शामिल हैं। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।

Aye Finance IPO

आए फाइनेंस का मेनबोर्ड आईपीओ सोमवार 9 फरवरी को खुलकर बुधवार 11 फरवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 122-129 रुपये है। वहीं लॉट साइज 116 शेयरों की है। यानी कम से कम 116 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
कंपनी का प्लान आईपीओ के जरिए 1010 करोड़ रुपये जुटाने का है। बात करें जीएमपी की, तो इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका GMP फिलहाल जीरो है। मगर किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

Fractal Analytics IPO

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का मेनबोर्ड आईपीओ भी सोमवार 9 फरवरी को खुलकर बुधवार 11 फरवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 857-900 रुपये है। वहीं लॉट साइज 16 शेयरों की है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2833.90 करोड़ रुपये जुटाएगी। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका GMP फिलहाल 29 रुपये है। मगर 3 फरवरी को इसका जीएमपी 180 रुपये तक पहुंच गया था।

Marushika Technology IPO

मरुशिका टेक्नोलॉजी का एसएमई आईपीओ गुरुवार 12 फरवरी को खुलकर सोमवार 16 फरवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 111-117 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है। कंपनी आईपीओ के जरिए 26.97 करोड़ रुपये जुटाएगी। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका GMP फिलहाल 0 है।

Back to top button