अगले महीने OPPO लॉन्च कर रहा दो स्मार्टफोन, जानिए क्या होगा फीचर?

ओप्पो भारत में अगले महीने अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक फोन ओप्पो एफ15एस (ओप्पो एफ15 का टोन डाउन वर्जन) होगा जबकि दूसरा फोन ओप्पो एफ ए8 (ओप्पो एफ ए7 का अपग्रेड) होगा। बताते चलें कि ओप्पो एफ ए8 चीन में दिसंबर में लॉन्च किया जा चुका है। 

91 मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो ए8 फोन को भारत में फरवरी के आखिर दिनों या फिर मार्च के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस फोन की कीमत 12,000 रुपये हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: PhonePe UPI पेमेंटिंग ऐप में जुड़ गया नया फीचर, अब मेसेजिंग ऐप में भी…

चीन में लॉन्च हो चुके ओप्पो ए8 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंर है औरयह फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 4230 एमएएच की बैटरी पर काम करता है। 

इसके अलावा कंपनी ओप्पो एफ15 के टोन डाउन वर्जन पर भी काम कर रही है। इसे ‘एस’ मॉनिकर के तहत लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस सीरीज का अगला फोन ओप्पो एफ15एस होगा। फिलहाल ओप्पो एफ15एस के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि रिपोर्ट इसके मार्च में लॉन्च होने का दावा कर रही है।

Back to top button