VIDEO: अगर आपने 50 मिनट में खा लिए ये 3 पराठे तो जिंदगी भर खाएं फ्री खाना

जिंदगी भर खाना फ्री खाने की लालसा है तो एक बार ये जरूर ट्राई करें। दरअसल, लोगों की पसंद को देखते हुए एक दुकानदार ने ऐसी स्कीम निकाली है जिसे सुनकर आप भी दौड़कर एक बार तो जरूर जाना चाहेंगे। स्कीम है 50 मिनट में 3 पराठे खाने की। जो कोई ये कर ले तो समझो उम्रभर का खाना फ्री मिलेगा। अगर आपने 50 मिनट में खा लिए ये 3 पराठे तो जिंदगी भर खाएं फ्री खाना

यहां जिस भी वैरायटी का पराठा खाना चाहे वो मिलेगा। यहां आलू के पराठे से लेकर प्याज के पराठे तक खाने को मिल जाएंगे। सुनकर ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। ये तो हुई आधी खबर… अब आगे की भी सुन लें ये पराठा खाना इतना आसाना नहीं है।

ये चैलेंज उन लोगों के लिए है जो खाने-पीने के शौकीन हैं, क्योंकि अब तक कई लोग इस चैलेंज को ट्राइ कर चुके हैं लेकिन ज्यादातर फेल हुए हैं। यहां हिंदुस्तान का सबसे बड़ा पराठा मिलता है, जिसका साइज 1 फुट 6 इंच है और एक पराठे का वजन 1 किलो है।

VIDEO: अगर आपने 50 मिनट में खा लिए ये 3 पराठे तो जिंदगी भर खाएं फ्री खाना

ये हैं दुकान
सोशल मीडिया पर ये दुकान तपस्या पराठा जंक्शन के नाम से वायरल हो रही है, जो दिल्ली-रोहतक बाइपास रोड पर स्थित है। यहां रोज हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस चैलेंज के चलते ये दुकान बहुत फेमस हो चुकी है। नॉर्मल लोगों के लिए तो एक पराठा पूरा कर पाना भी बड़ी बात हैं। VIDEO: अगर आपने 50 मिनट में खा लिए ये 3 पराठे तो जिंदगी भर खाएं फ्री खाना

देसी घी में बनते हैं पराठे
सबसे खास बात तो ये कि पराठे देसी घी में बनाए जाते हैं। जिससे ये हेवी हो जाते हैं और कोई आसानी से 3 नहीं खा सकता। इस दुकान को करीब 10 साल हो गए हैं। अब तक इस चैलेंज को एक ही शख्स पूरा कर पाया है। बता दें, एक पराठा बनने में काफी समय लगता है। क्योंकि ये साइज में भी बड़ा होता है और वजन भी काफी भारी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button