अगर शरीर में दिखाई देते है ये लक्षण, तो आपको पड़ सकता है दिल का दौरा

अक्सर हल्के दर्द को आप अनदेखा कर रहे हैं, जिस सांस की तकलीफ को आप सामान्य रूप से लेते हैं, जिस स्थायी खांसी के बारे में आप चिंतित नहीं हैं, वे सभी लक्षण हृदय में परेशानी के संकेत हो सकते हैं। आप अपनी आंखें खोलें और इन चेतावनी संकेतों पर गौर करें। आधुनिक जीवनशैली के बदलते पर्यावरण, खानपान और दैनिक आदतों के साथ, दिल की समस्याएं व्यापक हो गई हैं।अगर शरीर में  दिखाई देते है ये लक्षण, तो आपको पड़ सकता है दिल का दौरा

ये हो सकते है दिल के दौरे के लक्षण:

# सीने में दर्द/बेचैनी : आप छाती में दर्द, जकडऩ या दबाव महसूस कर सकते हैं। कई बार ऐसा महसूस होता है कि कोई विशालकाय हाथी आपके ऊपर बैठा है। ये विशेष रूप से महिलाओं में आम है।

# खरार्टे और अनिद्रा : जब सोता हुआ व्यक्ति हवा के लिए हांफते हुए नींद के बीच उठता है यह उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, अतालता और दिल की विफलता से जुड़ा हुआ है। ये एक संकेत हैं कि आपके दिल की स्थिति में कुछ गड़बड़ है।

# मचली, अपच या सीने में जलन को अक्सर अनदेखा किया जाता है, लेकिन यह आपको दिल के दौरे की संभावना के बारे में संकेत भी देते हैं। यह हृदय की परेशानी से संबंधित पाया जाता है।

# दिल के दौरे का एक और बहुत ही सामान्य और सबसे ज्यादा पाया जाने वाला लक्षण है आपके शरीर के बाएं हिस्से में दर्द। यह आमतौर पर आपकी छाती से शुरू होगा और धीरे-धीरे बाहर की ओर निकलेगा।

Back to top button