अगर शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते है तो जरूर करे ये काम, खुल जाएगी आपकी किस्मत…

हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित किया गया हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि जिस व्यक्ति के ऊपर शनि जी की कृपा दृष्टि रहती हैं उसके जीवन में कभी कोई परेशानी या मुसीबत नहीं आती हैं। शनिदेव आपके दुर्भाग्य को हमेशा आप से दूर रखते हैं जिसके चलते आपकी लाइफ में सब कुछ ठीक ठाक चलता रहता हैं यही वजह हैं कि हर कोई शनिदेव को प्रसन्न करने में लगा रहता हैं।अगर शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते है तो जरूर करे ये काम, खुल जाएगी आपकी किस्मत...

कौन से हैं वे उपाय:

# शनिदेव को हर शनिवार तिल का तेल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं. ऐसा करने से आपके जीवन में चली रही परेशानियां और बाधाएं धीरे धीरे कम होने लगती है।

# शनिदेव को काला तिल बहुत पसंद होता हैं। इसलिए इन्हें मंदिर में साबूत काला तिल भी चढ़ाया जाता हैं। यदि आप हर शनिवार इन्हें काला तिल चढ़ाते हैं तो आपकी कुंडली में चल रहा दुर्भाग्य दूर होता हैं।

# शनिदेव को काला तिल चढ़ाने के बाद उसके कुछ दाने अपने साथ घर ले जा सकते हैं। इस दाने को आप अपने पर्स में हमेशा साथ रखे. आपका भाग्य प्रबल होगा।

# शनिवार के दिन लोहा दान करना भी शुभ माना जाता हैं। यदि आप इस दिन लोहे से बनी कोई वास्तु दान करते हैं तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूर्ण करने में आपका सहयोग करते हैं।

# शनिवार को काले कुत्ते को घी चुपड़ी रोटी खिलाना फायदेमंद होता हैं। ऐसा करने से आपके पिछले और इस जन्म के पाप कम होते हैं और आने वाला समय आपके लिए अच्छी खबर लेकर आता हैं।

# शनिवार को काले कौए को चावल के दाने खिलाना लाभकारी होता हैं। ऐसा करने से आप किसी अनहोनी या दुर्घटना के शिकार होने से बचे रहते हैं. ये एक तरह से आपकी सुरक्षा के लिए लाभकारी हैं।

Back to top button