अगर ले गए परीक्षा में एेसा कुछ तो रोना पड़ेगा जिन्दगी भर

एजेन्सी/jee-mains-56dc8e5ace4c7_lअजमेर|केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जेईई (मेन्स) में भी सख्ती बरतेगा। एआईपीएमटी, सीटेट और नेट-जेआरएफ परीक्षा की तर्ज पर जेईई में भी विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र पर कोई सामान नहीं ले जा सकेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में पुख्ता जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

बोर्ड ने एआईपीएमटी, सीटेट, जेट-जेआरएफ परीक्षा में विद्यार्थियों पर सामान लाने की पाबंदी लगाई है। इनमें धूप के चश्मे (गॉगल्स), पर्स/वॉलेट, बैग, पैन-पैंसिल, मोबाइल, गंडे-ताबीज, टोपी, बेल्ट, स्कार्फ, हेयर पिन, हेयर बैंड, अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, कानों की बालियां, लौंग, हाथ घड़ी, ब्लू टूथ, ईयर फोन, माइक्रोफोन, पेजर, हैल्थ बैंड, ज्योमेट्री, पेंसिल बॉक्स, केलक्यूलेटर और अन्य सामान शामिल है। यह सख्ती जेईई मेन्स परीक्षा में भी जारी रहेगी।

बोर्ड खरीद रहा मेटल डिटेक्टर

विद्यार्थियों की जांच के लिए बोर्ड हाथ से चलने वाले 8 हजार मेटल डिटेक्टर खरीद रहा है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। मालूम हो कि इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए 25 लाख 67 हजार 22 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। आगामी जेईई मेन्स, एआईपीएमटी में देश-विदेश से लाखों विद्यार्थी शामिल होंगे।

Back to top button